{"_id":"68794c08eeb9e7ac230673ee","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-theft-of-mobile-phone-and-cash-kaithal-news-c-18-1-knl1004-694603-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल फोन व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल फोन व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी काबू
Fri, 18 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांघन गांव में एक घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी संगतपुरा के सिपाही विकास की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला जींद के गांव बेलरखां निवासी राहुल और सीवन निवासी तरुण को काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सांघन निवासी सुखदेव ने शिकायत दी थी कि 14 जुलाई की रात जब वह घर पर सोया हुआ था, तो अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल फोन, पावर बैंक और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन और पावर बैंक बरामद कर लिए हैं। दोनों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद