फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in case of robbery from migrant

Kaithal News: प्रवासी से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of robbery from migrant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना चीका क्षेत्र में एक प्रवासी से मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार के जिला सहरसा के गांव रंगीनिया निवासी राजकुमार की शिकायत के अनुसार, वह चीका स्थित ब्लू डायमंड होटल में रहता है। 13 अक्तूबर की शाम वह पुरानी मंडी से मजदूरी के 3 हजार रुपये लेकर घर जाने के लिए परशुराम चौक, चीका पर लिफ्ट का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे, जिन्हें उसने लिफ्ट के लिए रोक लिया।
विज्ञापन


थोड़ी दूरी जाने के बाद उन युवकों ने बाथरूम जाने के बहाने बाइक को जगदीश मार्केट की ओर मोड़ लिया और रोक दिया। उसी समय एक युवक ने गमछे से राजकुमार का गला घोंट दिया, दोनों ने उसे थप्पड़ मारे और जेब से 3 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे धक्का देकर गिरा गए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपासना ने सीआईए-1 टीम को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेशों की पालना करते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव ट्योंठा निवासी गुरविंद्र सिंह और चीका निवासी जीवन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed