{"_id":"65cd302351d9ce7bc20b5c04","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-murder-of-factory-owner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-327094-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फैैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फैैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू
Thu, 15 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिव कॉलोनी में फैैक्ट्री मालिक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला जींद के गांव धमतान साहिब निवासी अंकित व कर्ण को मानेसर गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी मृतक की पत्नी नरेश कुमारी ने इस संबंंध में शिकायत दी थी। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
नरेश कुमारी की की शिकायत के अनुसार उसका पति सतीश कुमार अपने परिवार के साथ बालाजी कॉलोनी में रहता था। उसके पति की शिव कॉलोनी में व्यर्थ प्लास्टिक से पाइप बनाने के लिए दाना बनाने की फैैक्ट्री है। आठ फरवरी को जब देर शाम तक उसका पति घर नहीं आया तो उसने फोन पर बातचीत की।
इस दौरान फैैक्ट्री में काम करने वाले अंकित ने फोन उठाया और कहा कि आज सतीश घर नहीं आएगा, क्योंकि पहले भी कई बार वह फैैक्ट्री में ही सो जाता था। ऐसे में उसने दोबारा फोन नहीं किया।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि सुबह उसे सूचना मिली की सतीश की फैैक्ट्री में मौत हो गई है।
वहां जाकर देखा तो सतीश के सिर में किसी नुकीले और भारी हथियार अथवा औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इस बारे में थाना सिविल लाइन में हत्या संबंधी मामला
दर्ज किया था। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी उसी फैैक्ट्री में काम करते थे। आरोपियों ने पैसे के लालच में सतीश की हत्या की थी। आरोपी अंकित ने हथोड़ी व ईंट से सतीश के सिर में वार करके हत्या की। इस वारदात में कर्ण भी
संलिप्त था।
नरेश कुमारी का आरोप है कि आरोपी 1.50 लाख रुपये की पेमेंट लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार 100 रुपये नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।