फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two absconding accused arrested

Kaithal News: दो भगोड़े आरोपी काबू

Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two absconding accused arrested
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस ने गांव धमतान साहिब, जिला जींद निवासी दीपक को काबू किया है।
विज्ञापन


आरोपी दीपक पर 20 जुलाई 2019 को छोटू राम चौक स्थित एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिसकी प्राथमिकी थाना सिविल लाइन में दर्ज है। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके अलावा, 9 जुलाई 2020 को पाई निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भी आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज है। इस मामले में न्यायालय ने उसे 27 अगस्त 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। एक अन्य मामले में गांव तारागढ़ निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन




आरोपी को राजौंद पुलिस ने 4 सितंबर 2020 को अवैध लाहन सहित पकड़ा था। जमानत के बाद पेश न होने पर अदालत ने उसे 3 जून 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed