फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trucks create traffic jam, angry people raise slogans

Kaithal News: ट्रकों से लगता जाम, नाराज लोगों ने की नारेबाजी

Wed, 08 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trucks create traffic jam, angry people raise slogans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एफसीआई के गोदामों में चावल उतारने के लिए पिछले लगभग एक सप्ताह से चीका के पिहोवा रोड व बदसुई रोड पर ट्रकों का जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कतें हो ही रही हैं। रात में धुंध के चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जाम से परेशान गांव कल्लर माजरा, बदसुई व ढंढोता के ग्रामीणों ने पिहोवा रोड पर रोष जताते हुए नारेबाजी की।

गांव कल्लर माजरा के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, कृष्ण, अमन, मेजर, गुरदास, अवतार, जग्गा आदि ने बताया पिहोवा रोड व बदसुई रोड पर बने गोदामों में चावल उतारने के लिए पिछले एक सप्ताह से सैंकड़ों ट्रक सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन ट्रकों की वजह से उनका अपने घरों तक पहुंचना तो मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही ट्रकों से टकराकर कई लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों की ओर से नारेबाजी करने की सूचना मिलते ही चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर उन्हें शांत करवाया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में आज ही एफसीआई के अधिकारियों व राइस मिलरों से बात कर ऐसी व्यवस्था करवाएंगे कि सड़कों पर ट्रक खड़े ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने एफसीआई चीका के प्रबंधक प्रणव अग्रवाल व दोनों राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से थाना में बैठक की और दोनों पक्षों से ऐसी व्यवस्था करने को कहा कि बिना वजह के सड़कों पर ट्रक खड़े ना हो। बैठक के दौरान एफसीआई के प्रबंधक प्रणव अग्रवाल ने बताया कि वे एक दिन में मात्र 65 ट्रक चावल के उतार सकते हैं जबकि सड़कों पर बहुत से ट्रक खड़े हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सड़कों पर खड़े सभी ट्रकों को तुरंत ही गोदामों के अंदर करवा लेंगे और उसके बाद राइस मिलरों के साथ बातचीत कर हर रोज प्रत्येक राइस मिल से एक-एक ट्रक चावल गोदाम में भेजने की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने एफसीआई के प्रबंधक कहा की बात पर सहमती जताते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी ट्रक सड़क पर खड़े पाए गए तो नियमानुसार उनके चालान किए जाएंगे।


ट्रक नही हटाए तो लगाएंगे जाम ः किसान नेता हरदीप बदसुई ने कहा कि उनके गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रकों का जाम रहने से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। हरदीप बदसुई ने कहा कि यदि कल तक सड़कों पर से ट्रकों को नहीं हटाया गया तो वे सैकड़ों लोगों को साथ लेकर पेहवा रोड पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed