फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck was jammed by landslides

ट्रक धंसने से लग गया जाम

Tue, 22 Jul 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 22 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
Truck was jammed by landslides
कैथल-चीका मुख्य मार्ग पर सीवन से दो किलोमीटर दूर डेरा भगतजी के पास निर्माणाधीन सड़क पर रेत से भरा ट्रक सड़क में धंसने के कारण यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


इस कारण करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। बसें व अन्य वाहन रास्ता बदल कर सौथा की ओर से सीवन या चीका की ओर रवाना हुए।

सड़क के इस टुकड़े का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका पड़ा है।

इसका निर्माण न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेत का ट्रक पहले से ही खराब खड़े ट्रक से महज 10 कदम की दूरी पर सड़क में धंस गया, जिस कारण दोनों ओर जाम लग गया।

इस कारण लगे जाम में बड़े वाहन चालक करीब एक घंटे तक फंसे रहे। जैसे ही सीवन पुलिस को इसकी सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से सड़क में धंसे ट्रक को सीधा करवा कर यातायात सुचारू करवाया।

ट्रक निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed