{"_id":"62cc89015c691f654e4ed7ee","slug":"truck-driver-sent-to-jail-after-remand-kaithal-news-knl1143511101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को रिमांड के बाद भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को रिमांड के बाद भेजा जेल
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी में 28 लाख रुपये की शराब पकड़ने के मामले में रिमांड पर चल रहे ट्रक चालक को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब पुलिस को इस मामले में शराब ठेकेदार की तलाश है।
गत 4 जुलाई को पूंडरी पुलिस ने लगभग 28 लाख रुपये की 1200 पेटी देसी अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने ड्राइवर का पहले दो दिन और उसके बाद तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कुछ अहम सुराग लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस बड़े घोटाले का पर्दाफाश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एसपी के निर्देशानुसार मामले की जांच अब सीआईए-1 कर रही है।
पुलिस ने ट्रक चालक से रिमांड के दौरान शराब लोड होने से पकड़े जाने तक की पूरी जानकारी हासिल की है। साथ ही शराब गोदाम एल-13 में लगे सीसीटीवी डीवीआर व अन्य उपकरण लेकर जांच की है। पूरा मामला गृहमंत्री अनिल विज व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तक की जानकारी में भी बताया जा रहा है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि चालक को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अब ठेकेदार अनिल चहल की तलाश जारी है। मामले में अन्य धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की जा रही है।