फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck driver duped of Rs 3.09 lakh using lost mobile phone

Kaithal News: ट्रक चालक के गुम मोबाइल से 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Truck driver duped of Rs 3.09 lakh using lost mobile phone
कैथल। थाना साइबर पुलिस की टीम ने ट्रक चालक का मोबाइल फोन व पर्स चोरी करके तीन लाख नौ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू किया है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने पाई निवासी आरोपी विक्रम को काबू कर लिया। शिकायतकर्ता गांव भाणा कोला पट्टी कैथल निवासी कुलदीप ट्रक ड्राइवर है। 12 जुलाई 2024 को वह ट्रक लेकर पाई अनाज मंडी पहुंचा था। चाय पीने के दौरान वह मोबाइल फोन व पर्स दुकान में भूल गया। जब मोबाइल नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवाई। तो आईडीबीआई बैंक खाते से पैसों की कटौती के मैसेज आने लगे। खाता स्टेटमेंट निकालने पर सामने आया कि अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए तीन लाख नौ हजार 982 की राशि निकाली जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed