{"_id":"68b2069aae11aa27050a1df3","slug":"truck-broke-pole-power-supply-disrupted-kaithal-news-c-245-1-kht1003-136999-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक ने तोड़ा खंभा, बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक ने तोड़ा खंभा, बिजली बाधित
Sat, 30 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर ट्रक पर गिरा बिजली का खम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। थाना के सामने स्थित गली में बीती शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राशन डिपो से सामान उतारने के बाद गली से निकल रहा एक ट्रक, संकरी गली और ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली की तारों में उलझ गया। इस
वजह से गली में लगे दो खंभे टूटकर नीचे गिर पड़े और पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना लगभग शाम छह बजे हुई। खंभे टूटते ही गली में मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई। गिरते खंभों के कारण बिजली की तारें जमीन पर आ गईं, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। बिजली विभाग ने तुरंत थाना के सामने स्थित ट्रांसफार्मर से सप्लाई काट दी, जिससे आधे नगर की बिजली ठप हो गई।
बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचकर देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटे रहे। उन्होंने नए खंभे खड़े किए, तारों को जोड़कर लगभग रात 11 बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
गली से बड़े वाहनों का गुजरना खतरनाक
स्थानीय निवासियों जगदेव सिंह, दीपक चौधरी, राजेंद्र, पुरुषोत्तम, गुरमेल, मनोहर, सुरेंद्र आदि ने बताया कि गली से बड़े वाहनों का गुजरना बेहद खतरनाक है। सड़क से निकलने का रास्ता मौजूद होने के बावजूद, ट्रक चालक ने शॉर्टकट लेने की कोशिश में गली से गुजरने का प्रयास किया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
निवासियों ने नगर की बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पूरे नगर को केवल दो फीडरों में बांटा गया है, जिस कारण किसी एक जगह फॉल्ट होने पर आधे नगर की बिजली बाधित हो जाती है। उनका सुझाव है कि भविष्य में बिजली व्यवस्था ऐसी हो कि किसी क्षेत्र में फॉल्ट होने पर केवल उसी क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित हो, बाकी नगर की बिजली चालू रहे।