फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   trouble with errors in ppp

Kaithal News: पीपीपी में त्रुटियों से परेशानी

Thu, 04 May 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
trouble with errors in ppp
कैथल। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां होने के कारण लोगों को आए दिन विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं अधिकांश लोगों के पीपीपी में दक्षिण डिविजन के बिजली बिल चढ़ने के कारण बीपीएल कार्ड कट गए हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए लोग सीएससी व विभाग के चक्कर काट रहे हैं, बावजूद इसके लोगों की समस्या का निदान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल में नौ हजार से ज्यादा की बिजली खर्च करने की वजह से ज्यादातर बीपीएल व आयुष्मान राशन कार्ड कटे हैं। अब सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 12 हजार कर दी है। सीएससी सेंटरों पर व नगर परिषद में पीपीपी ठीक करवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पीपीपी को प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं से जोड़ दिया है। साथ ही पहचान पत्र में अगर किसी की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा है, तो उसे बीपीएल व आयुष्मान कार्ड का पात्र नहीं माना जाता। नौ हजार से अधिक बिजली बिल भरने वालों के भी बीपीएल राशन कार्ड काट दिए। यह जानने के लिए सरकार की तरफ से पहले सर्वे कराया गया। इसके बाद बिजली निगम, बैंक, आयकर विभाग, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग व राजस्व विभाग से डाटा लेकर मिलान किया। अगर किसी की आय एक लाख 80 हजार से ज्यादा मिली तो उसकी सुविधा बंद कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के बीपीएल कार्ड व आयुष्मान कार्ड कटे हैं, वह उसी साइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। जिस साइड से राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड के संबंध में मैसेज आया है। वहां पर राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड कटने का कारण पता लग जाता है।
विज्ञापन

केस-1
गांव धुंधरेहड़ी निवासी महाबीर ने कहा कि वह अपनी पीपीपी में ठीक करवाने के लिए आया है। बिजली बिल अधिक है। उसका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है। जबकि उसे साल में नौ हजार से अधिक बिजली बिल भरा नहीं। जब उसने वेबसाइट पर जाकर चेक किया तो उसकी पीपीपी में फतेहाबाद जिले का बिल चढ़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 महादेव कॉलोनी निवासी रजत ने कहा कि उसने साल में 15 हजार बिजली भरा है। इस कारण उसका बीपीएल राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड कट गया। इस साथ ही पीपीपी में आय भी ढाई लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि वह इसे ठीक करवाने के लिए कई बार विभाग के चक्कर लगा चुका है। लेकिन यह ठीक नहीं हो रही।

तकनीकी कारणों से कुछ पीपीपी में बिजली बिलों का डाटा गलत चढ़ गया था। जिसे ठीक किया जा रहा है। जिन लोगों के गलत बिजली बिल के कारण राशन कार्ड कटे हैं, वह डाटा सही होने के साथ-साथ जुड़ रहे हैं। सरकार ने बिजली बिल की लिमिट की 12 हजार घोषणा की है, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आई है। -सोमपाल, डीएम, पीपीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article