फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trolley collides with divider, driver narrowly escapes

Kaithal News: ट्रॉला डिवाइडर से टकराया, बाल बाल बचा चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Trolley collides with divider, driver narrowly escapes
सीवन। नगर में बने डिवाइडर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई बार वाहन चालक इन डिवाइडरों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ऐसी ही एक घटना मंगलवार अल तड़के भी घटित हो गई। सीवन थाना के पास एक ट्राला डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राॅला पूरे डिवाइडर को पार कर गया और उसके बीच में अटक गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि सुबह करीब 4-30 बजे यह ट्राॅला चीका से कैथल की ओर जा रहा था। सीवन थाना के पास अचानक से यह डिवाइडर से टकरा गया और डिवाइडर पर ही चढ़ गया। गनीमत यह रही कि सुबह का समय था और सड़क पर अधिक वाहन नहीं थे। ट्राॅला भी खाली था और नुकसान अधिक नहीं हुआ। नगरपालिका सीवन की ओर से डिवाइडर पर प्लेटें लगवाई गई थी, जो टूट कर बिखर गई। लोगों का कहना था कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं बार बार हो रही हैं। हर बार डिवाइडर से टकरा कर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके मुख्य कारण सही प्रकार से नगर में डिवाइडर न बने होना और डिवाइडर पर किसी प्रकार की लाइटें आदि न लगे होना है। उनमें कई स्थानों पर कट दिए गए हैं। ऐसा ही एक कट थाना सीवन के पास है, जो मोड पर है। अचानक से ही डिवाइडर समाप्त हो जाता है और मोड़ खत्म होते ही डिवाइडर आरंभ हो जाता है। जो वाहन चालक पहली बार इस सड़क से गुजर रहे होते हैं, वह अकसर इससे धोखा खा जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना था कि इसके साथ ही डिवाइडर पर कोई लाइट आदि न होना भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है। रात के समय अंधेरा होता है और इस कारण से डिवाइडर का सही प्रकार से पता नहीं चल पाता है। जितनी भी दुर्घटनाएं डिवाइडर के कारण हुई है वह रात के समय ही हुई हैं। नगर निवासियों की मांग है कि डिवाइडर में जो खामियां है। उन्हें दूर किया जाए और डिवाइडर पर लाइटें लगवाई जाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed