फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tricolor processions taken out to salute the heroes

Kaithal News: वीरों को नमन करने के लिए निकालीं तिरंगा यात्राएं

Thu, 15 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tricolor processions taken out to salute the heroes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन आयोजनों में शामिल लोगों में जोश और उत्साह दिखा।

कैथल विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को सेक्टर 21 स्थित जिमखाना क्लब विधायक लीला राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक लीला राम ने कहा कि तिरंगे के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों को सच्चा नमन करते हुए प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है। उन्होंने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और यह अद्भुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। तिरंगा यात्रा सेक्टर 21 स्थित जिमखाना क्लब से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज, सर छोटू राम चौक, पिहोवा चौक, आईजी कॉलेज, जाट स्कूल, लघु
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय से लगते ढांड रोड मार्ग होते हुए लाल चरण दास मार्ग पर विधायक निवास पर संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, रामप्रताप गुप्ता, राव सुरेंद्र, राजपाल तंवर, सुरेश गर्ग, रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, भाग सिंह खनौदा, पवन कसाना आदि

मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed