{"_id":"6813c6abf81f46f517097464","slug":"tribute-paid-to-nalwa-on-his-martyrdom-day-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636805-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नलवा के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नलवा के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी
Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पंजाबी युवा सभा की ओर से प्रधान दीपक कुमार नंदराजोग की अध्यक्षता में पंजाबी कोम के योद्धा हरि सिंह नलवा के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद हरि सिंह नलवा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान दीपक ने कहा कि हरि सिंह नलवा का जीवन हमें साहस, नेतृत्व और निष्ठा का पाठ पढ़ाता है। वे न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि हमारे गौरव के प्रतीक भी हैं। इस मौक़े पर कोषाध्यक्ष निशांत उप्पल कुकरेजा, हर्ष सेठी, जगदीश कवात्रा, लक्की उप्पल, कपिल उप्पल, नरेंद्र पटपटिया कशिश मदान, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद