{"_id":"6aff51deacc9d1acd107ab65","slug":"trials-for-khelo-india-youth-games-on-the-22nd-and-23rd-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158129-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 22 व 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 22 व 23 को
विज्ञापन
कैथल। आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हरियाणा की टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी गुरमीत ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में होगा। इसके लिए कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, मल्लखंभ और वॉलीबॉल के ट्रायल 22 व 23 नवंबर को अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कबड्डी और फुटबॉल के पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 नवंबर और महिला वर्ग के 23 नवंबर को भीम स्टेडियम और इनडोर हॉल भिवानी में होंगे। हॉकी के पुरुष वर्ग का ट्रायल 22 नवंबर और महिला वर्ग का 23 नवंबर को हॉकी स्टेडियम सेक्टर-4 सोनीपत में होगा। बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 नवंबर को कर्ण सिंह स्टेडियम करनाल में होंगे। इसी प्रकार मल्लखंभ के पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 नवंबर और महिला वर्ग के 23 नवंबर को सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में होंगे।
वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 नवंबर और महिला वर्ग के 23 नवंबर को ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने का किराया स्वयं वहन करना होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।