Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pulse Polio campaign to run from the 22nd to the 24th

Kaithal News: 22 से 24 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign to run from the 22nd to the 24th
राजौंद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 22 से 24 नवंबर तक शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने की। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि राजौंद क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के 10,217 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 67 बूथ बनाए गए हैं जबकि घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 134 टीमें गठित की गई हैं। अभियान के दौरान प्रवासी मजदूरों की बस्तियों और अन्य स्थानों को भी विशेष रूप से कवर किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा दवा की दो बूंदों से वंचित न रहे। बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा, टीबी, गैर-संचारी रोग, एनीमिया मुक्त भारत, टीकाकरण और मिजल्स-रूबेला सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed