{"_id":"6931dccf73877cb46a0c4ecb","slug":"trials-for-athletics-competition-on-8th-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141680-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 8 को
Fri, 05 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के ट्रायल 8 दिसंबर को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-3, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 16 से 22 दिसंबर तक सचिवालय जिमखाना, सेक्टर-21, गुजरात में किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि लॉन टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 10 दिसंबर को उसी स्थान पर अपने ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
ट्रायल में भाग लेने और प्रतियोगिता में आने-जाने का व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जो उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें चयन में सहायता हेतु विशेष खेल अवकाश और अन्य सुविधाएं प्रदान करें। साथ ही, उन्हें प्रमाण-पत्र दिया जाए कि वे संबंधित विभाग के सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के निर्देशानुसार इन प्रतियोगिताओं में सुरक्षा सेना बोर्ड (जल, थल, वायु), सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, बोर्ड कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड और एचएसआई डीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं ले सकते हैं।