फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trial of table tennis and cricket competition on March 3

Kaithal News: टेबल टेनिस व क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल तीन मार्च को

Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trial of table tennis and cricket competition on March 3

विज्ञापन
कैथल। दिल्ली में होने वाली टेबल टेनिस और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का चयन तीन मार्च को किया जाएगा। करनाल में आयोजित होने वाले ट्रायल में संबंधित खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) 2024-25 का आयोजन 16 से 20 मार्च तक नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में करवाया जा रहा है। इसी प्रकार क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) 2024-25 का आयोजन 17 से 24 मार्च तक भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड, अशोका विहार, विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड जी-ब्लॉक सोनिया पीवीआर के पीछे नई दिल्ली, सेंटर्ल सेक्रेटेरियट क्रिकेट ग्राउंड विनय मार्ग चाणक्यपुरी, एसबीवी शकुपुर क्रिकेट ग्राउंड ब्रिटानिया चौक दिल्ली में किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन तीन मार्च को होगा। टेबल टेनिस खेल के लिए ट्रायल का स्थान करनाल तथा क्रिकेट के लिए ट्रायल का स्थान कर्ण स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल रहेगा। ट्रायल में भाग लेने, जाने आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने व जाने का

व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग वहन करेंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन के लिए विशेष खेल अवकाश और अन्य सुविधाएं दें। साथ ही विभाग में कार्यरत होने से संबंधी प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि ट्रायल का समय सुबह 10 बजे से है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed