फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Treatment of women with the help of two gynecologists in civil hospital

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ के सहारे महिलाओं का इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Treatment of women with the help of two gynecologists in civil hospital
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में चार की बजाय दो महिला रोग विशेषज्ञ होने से गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। महिला रोग चिकित्सक डॉ. सुमन गर्ग ने तीन दिन पहले ही अपना कार्यभार संभाला है। जबकि इससे पहले डॉ. हमिता पहले से गायिनी वार्ड में कार्य संभाल रही है, लेकिन अस्पताल में मरीज अधिक होने की स्थिति महज दो ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से कार्य चलाना बेहद मुश्किल है। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को सही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवाने में होती है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के तहत जिला नागरिक अस्पताल के गायिनी वार्ड में प्रतिदिन 200 से अधिक की ओपीडी होती है। इसके साथ ही करीब 20 से 25 ऑपरेशन गर्भवती महिलाओं के होते हैं। इस दौरान यदि ऑपरेशन का समय होता है तो गायिनी वार्ड में महज एक ही चिकित्सक को सभी व्यवस्था संभालनी पड़ती है। इस कारण ही अधिक परेशानी होती है। जिला नागरिक अस्पताल के गायिनी वार्ड में महिला रोग विशेषज्ञों की कमी पर डॉ. सचिन मांडले ने कहा कि यहां पर चार महिला रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं। इनमें से दो कार्यरत हैं। सभी पदों को भरने के लिए आला अधिकारियों को अवगत करवाया है।
विज्ञापन



इलाज मिला, लेकिन करना पड़ा लंबा इंतजार-
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी महिला रोमा देवी ने बताया कि वह उसके बेटे की गर्भवती बहु की जांच करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंची थी। यहां पर महिला रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन थियेटर में गई हुई थी। उन्हें काफी देर बाद इलाज तो मिला, लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद जांच हो पाई
वहीं, सिरटा रोड निवासी काजल ने बताया कि वह अस्पताल में जांच करवाने के लिए आई थी। सुबह नौ बजे पहुंची, लेकिन चिकित्सक न होने के चलते काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद जांच हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed