फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat remains lying in the shed at the mandi even three days after procurement; lifting operations are underway.

Kaithal News: मंडी में खरीद से तीन दिन पहले भी शेड में पड़ा गेहूं, उठान कार्य जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat remains lying in the shed at the mandi even three days after procurement; lifting operations are underway.
राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में शुरू होने वाली धान की खरीद से पहले व्यवस्थाओं को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। मंडी में एकमात्र शेड होने के कारण किसानों की धान की फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ है। शेड के नीचे अभी भी गेहूं के कट्टे पड़े हैं, जबकि धान की खरीद शुरू होने में महज तीन दिन शेष हैं। मंडी में कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर भी पड़े हुए हैं, जिससे खरीद शुरू होने से पहले मंडी की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। किसानों का कहना है कि धान की आवक शुरू होने पर मंडी में फसल रखने के लिए पर्याप्त स्थान होना जरूरी है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में हरियाणा वेयरहाउस के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि गेहूं के कट्टों का उठान लगातार प्रगति पर है। अब तक करीब 56 हजार कट्टों का उठान किया जा चुका है, जबकि करीब 50 हजार कट्टे शेष हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में शेड को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। धान की खरीद शुरू होने से पहले मंडी की अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed