{"_id":"679a845329be14f88f0baf41","slug":"transformer-and-wire-theft-police-investigating-kaithal-news-c-18-1-knl1004-570365-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रांसफार्मर व तार चोरी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रांसफार्मर व तार चोरी, पुलिस कर रही जांच
Thu, 30 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रतन खेड़ा गांव से चोर हजारों रुपए का ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। बिजली निगम गुहला के एसडीओ राहुल यादव ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को चोर रत्ता खेड़ा के किसान दलेर सिंह के यहां रखा 25 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 93 हजार 150 रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से दूसरे मामले में खड़क पांडवा के कर्मवीर ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 जनवरी की रात को चोर उसके तथा उसके पड़ोसियों के खेतों में सबमर्सिबल की मोटर से तार चुरा कर ले गए। चुराए गए तारों की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन