फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trains stopped since Corona period did not run

कोरोना काल से बंद पड़ी रेलगाडिय़ों को अब तक नहीं चलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trains stopped since Corona period did not run
कैथल। केंद्र सरकार के बजट में की गई कई घोषणाओं से जहां लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर लाभ मिलेगा वहीं रेलवे समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार हर बार बजट में हर बार आधे अधूरे वादे करती है। जो बजट पेश करती है वह पूरा नहीं करती। रेलवे समिति के सदस्यों में इस बजट से मायूसी नजर आई। वहीं समिति के सदस्यों का यह भी कहना है कि कोरोना काल से जो रेलगाड़ी बंद पड़ी हैं उनको चलाया जाए। जब तक पुरानी गाड़ियों का संचालन नहीं होगा, नई गाड़ियां चलाने का कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार एक तरफ तो देश के बजट में 400 नई वंदे रेलगाड़ी चलाने की बात कह रही हैं। वहीं दूसरी ओर देशभर में सैकड़ों रेलगाड़ियां कोरोना काल के कारण बंद पड़ी हैं। पहले जो रेलगाड़ियां बंद हैं, उन्हें चलाया जाए। जिले में अब तक एक ही रेल गाड़ी का संचालन हुआ है। सरकार को चाहिए कि पहले पुरानी रेलगाड़ियों को चलाया जाए, इसके बाद नई गाड़ी चलाने का कदम उठाए।
विज्ञापन

रेल यात्री कल्याण समिति के प्रधान लाजपत सिंगला का कहना है कि सरकार जो रेलगाड़ी चलाने की बात कह रही है वह सराहनीय है। लेकिन, इसके अलावा जो पुरानी रेलवे लाइन थी, उनकी तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिले में उनकी पुरानी मांग है कि हरिद्वार से अग्रोहा धाम के लिए ट्रेन चले, उस पर भी बजट में कोई जिक्र नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्री कल्याण समिति के महासचिव ओमप्रकाश मढाड ने कहा कि जो नई रेल चलाने की बात बजट में रखी है। उनका कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया। सरकार जब तक पुरानी गाड़ियां नहीं चलाएगी, तब तक नई गाड़ियां चलाने का कोई फायदा नहीं है। सरकार को बजट में महंगाई पर ध्यान देने की जरूरत थी लेकिन महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मदन लाल मित्तल का कहना है कि सरकार ने जो बजट पेश किया है उसका आमजन को कोई फायदा नहीं है। सरकार ने पिछले बजट में जिले में रेलवे लाइन बिछाने के लिए जो घोषणा की थी, वह अब तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed