{"_id":"6946fb483da0e657e20a1bfd","slug":"trains-run-slowly-leaving-passengers-waiting-for-hours-kaithal-news-c-18-1-knl1004-806220-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रेनों की धीमी रफ्तार, यात्रियों को घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रेनों की धीमी रफ्तार, यात्रियों को घंटों इंतजार
Sun, 21 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। शनिवार को भी घने कोहरे ने हालत यही रहे। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ी, जिसका असर परिचालन पर दिखाई दिया। कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
19411 दौलतपुर चौक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3 बजकर 31 मिनट के बजाय 5 बजकर 53 मिनट पर कैथल रेलवे स्टेशन पहुंची। लगभग ढाई घंटे की देरी से आई इस ट्रेन के कारण कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के लट होने से दूर जाने वाले कई यात्रियों को मजबूरन बसों का सहारा लेना पड़ा। ठंड से बचने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में समय बिताते रहे, जबकि कुछ लोग अलाव तापते या हथेलियां रगड़ते प्लेटफॉर्म पर टहलते नजर आए। सुबह सात बजे आने वाली जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी प्रतिदिन करीब दो घंटे देरी से पहुंच रही है। रोडवेज बसों पर भी कोहरे का असर साफ दिखा और अधिकांश बसें निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। संवाद