फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   traffic

अब शहर में ट्रैफिक पुलिस के नौ राइडर अवैध पार्किंग पर रखेगें नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
traffic
शहर में भीड़भाड़ क्षेत्र व सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों चालकों पर अब यातायात पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नौ राइडर तैनात किए हैं। जो पेहवा चौक से करनाल रोड नाका, छोटूराम राम चौक से ढांड चौक, पेहवा चौक से आंबेडकर चौक, कमेटी चौक, चंदाना गेट, भगतसिंह चौक, रेलवे गेट, कबूतर चौक, ऑवर ब्रिज सहित शहर में अन्य जगहों पर गश्त करेंगे। इसके बाद अगर शहर में कोई वाहन अवैध पार्किंग में दिखा तो राइडर उसकी तस्वीर मोबाइल कैमरे में कैद कर पोस्टल चालान के लिए ग्रुप में फारवर्ड करेगा।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले अलग-अलग क्षेत्र में सिविल लाइन व सिटी थाना में राइडर बंटे हुए थे। इसी सप्ताह इन्हें यातायात पुलिस के अधीन किया गया है। पहले यातायात पुलिस के अधीन छह राइडर बताए गए थे। अब नौ राइडर यातायात पुलिस के दायरे में काम करेंगे।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग वाहनों के होंगे पोस्टल चालान
शहर में पुलिस द्वारा अतिक्रमण अभियानों के बाद भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। ऐसे में यातायात पुलिस द्वारा नया तरीका अपनाया गया है। अब शहर में अवैध पार्किंग वाहनों पर राइडर नजर रखेंगे। वे मोबाइल में फोटो क्लिक कर विभाग के व्हाट्सअप ग्रुप्रमें भेजेंगे। इसके बाद जिम्मेवार अधिकारी द्वारा उक्त वाहन का पोस्टल चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी लगाई जाएगी रोक
ट्रैफिक एसएचओ मुखत्यार सिंह ने बताया जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पहले भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है। अब राइडरों को भी फिल्ड में उतारा गया है जो कि मुख्यता अवैध पार्किंग पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि रोजाना लगभग 150 वाहनों के पोस्टल चालान किए जाते है। आम जनता को जाम से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed