Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying Squad raid: White rasgullas found in a rotten, foul-smelling state; barfis covered in mold.

Kaithal News: सीएम फ्लाइंग का छापा, गली सड़ी और बदबूदार हालत में मिले सफेद रसगुल्ले, बर्फियों पर लगी थी फफूंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raid: White rasgullas found in a rotten, foul-smelling state; barfis covered in mold.
खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग
कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी के सामने सोमवार को सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने अंकित कुशवाह मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। इस दौरान रसगुल्ले गले-सड़े और बदबूदार हालत में थे और बर्फियों पर फफूंदी लगी हुई थी।
विज्ञापन

टीम मौके पर पहुंची तो मिठाइयां स्टील के कंटेनरों में रखने के बजाय कट्टों में भरी मिलीं। मिठाइयों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं और साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया था। जांच के दौरान करीब 650 किलो मिठाई खराब हालत में मिली, जिसे टीम ने मिट्टी में दबाकर नष्ट करवा दिया। इसके साथ ही तीन प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोपहर करीब 1:15 बजे कार्रवाई शुरू की। यह करीब डेढ़ घंटे तक चली। टीम ने मिष्ठान भंडार के साथ मिठाई तैयार करने और रखने के स्थान का भी निरीक्षण किया। मौके पर करीब 250 किलो मिल्क केक, 250 किलो ब्राउन बर्फी और 150 किलो सफेद रसगुल्ले मिले। मिठाइयों की स्थिति ठीक नहीं थी। इन्हें सुरक्षित तरीके से रखने के बजाय कट्टों में भरकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील के कंटेनरों में रखना जरूरी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिठाइयों को कट्टों या खुले स्थान पर रखने के बजाय साफ-सुथरे स्टेनलेस स्टील के कंटेनरों में ढककर रखना चाहिए। खराब होने वाली मिठाइयों को उचित तापमान पर ठंडे स्थान में रखना जरूरी है लेकिन फैक्टरी में किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। मौके पर लाइसेंस की भी जांच की गई है। यदि कोई अनियमितता मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सैंपल फेल पाए गए तो फैक्टरी से माल तैयार कर कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था इसकी भी जांच की जाएगी।

सैंपल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
टीम ने मिल्क केक, ब्राउन बर्फी और सफेद रसगुल्लों के तीन सैंपल लेकर सील किए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मिष्ठान भंडार संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर दिवाली तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान जारी रहेगा।

अब तक लिए जा चुके 54 सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 1 अक्तूबर से अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारों को देखते हुए 54 सैंपल लिए जा चुके हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में सैंपल और जांच को और बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों तक मिलावटी व खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न पहुंच पाएं। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने 19 अक्तूबर को कलायत में भी नकली पनीर की सूचना पर छापा मारा था। हालांकि वहां पर कुछ खामियां मिली थीं और भारी मात्रा करीब 5 हजार लीटर स्प्रैटा दूध मिला था। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे गए हैं और रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

बॉक्स
खाद्य पदार्थ खराब मिले तो करें शिकायत
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि अगर किसी ग्राहक को कोई खाद्य पदार्थ खराब मिले, खाने लायक न हो या फिर उन्हें किसी तरह की मिलावट का संदेह है तो वे इसकी शिकायत पुराने अस्पताल स्थित भवन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय या फिर डीसी कार्यालय में दे सकते हैं। उसके बाद संबंधित दुकानदार के निरीक्षण कर व सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

खराब हालत में रखे सफेद रसगुल्ला। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed