फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students should study by understanding the subject instead of rote learning: SDM

रट्टा लगाने के बजाय विषय को समझकर पढ़ें विद्यार्थी : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students should study by understanding the subject instead of rote learning: SDM
विद्या​र्थियों से बातचीत करते हुए एसडीएम मनीष कुमार। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित करना है। विद्यार्थियों को रट्टा लगाने के बजाय विषय को समझकर पढ़ना चाहिए और कक्षा में अपनी जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए अधिक से अधिक सवाल पूछने चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम सोमवार को गांव भूना के राजकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। उनके साथ नायब तहसीलदार राहुल डोगरा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने स्कूल में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले अपनी रुचि और क्षमता को पहचानना चाहिए। भविष्य में क्या बनना है, इसका लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए अभी से मेहनत शुरू करनी चाहिए। लक्ष्य तय करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता की राह आसान होती है। उन्होंने कक्षा में समूह चर्चा जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने स्कूल की व्यवस्थाएं जांचीं
नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने भी विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के प्रति रुचि बनाए रखने और हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल को गोद लिया हुआ है और इससे पहले भी कई बार यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने स्कूल की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी लेकर रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल न करने के निर्देश
एसडीएम ने कलस्टर स्तर की बैठक में भी शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार हुआ है जबकि विद्यार्थियों की उपस्थिति में अभी सुधार की जरूरत है। बच्चों को प्रेरित करने के लिए विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बीईओ नरेंद्र दीक्षित, प्रिंसिपल अशोक कुमार, संजय कुमार, राकेश कौशिक और सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए एसडीएम मनीष कुमार। विज्ञप्ति

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए एसडीएम मनीष कुमार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed