{"_id":"6aee15a8e7c15f687c021250","slug":"traffic-congestion-prevails-on-every-road-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157607-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में हर रोड पर बनी है जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में हर रोड पर बनी है जाम की स्थिति
विज्ञापन
कलायत के रेलवे रोड़ पर जाम में जूझते वाहन। संवाद
कलायत। पंच पर्व के आरंभ होते ही शुक्रवार को नगर में पूरी तरह से जाम की स्थिति रही। श्री कपिल मुनि रोड, रेलवे रोड, मटौर रोड पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल रहा। श्री कपिल मुनि रोड पर इस समय खरीदारों की भारी भीड़ है। इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। रेलवे रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही और इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
ध्वनि प्रदूषण बन रहा बड़ी समस्या
ट्रैक्टरों पर बजने वाले तेज संगीत और ट्रकों में लगे प्रेशर हॉर्न इन दिनों बड़ी समस्या बन गए हैं। इससे यातायात जाम और ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तन्नू भारती, धन राज, प्रदीप कुमार, अमित कुमार और रवि सहित कई लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पुलिस को यातायात को सुचारु रूप से नियंत्रित करना चाहिए। इससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ट्रकों के प्रेशर हॉर्न और ट्रैक्टरों पर ऊंची आवाज में बजने वाले गानों पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का मानना है कि इन पर प्रतिबंध लगने से ध्वनि प्रदूषण की समस्या कम होगी। यह कदम शहरवासियों के लिए राहत भरा होगा।