{"_id":"6821070abe62d0999e019fbe","slug":"traffic-affected-by-falling-trees-due-to-power-outage-due-to-storm-amid-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1001-131821-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश के बीच आंधी से बिजली गुल पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश के बीच आंधी से बिजली गुल पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
मौसम का फोटो। कैथल-जींद मार्ग पर गिरा वृक्ष व लगा जाम। पाठक
सीवन, कैथल। जिले के कई क्षेत्रों में रविवार देर शाम को बारिश के बीच आंधी आई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी गुल हुई। कैथल शहर में आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, वहीं सीवन क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नगर में जलभराव हो गया। बारिश से सीवन क्षेत्र में बेल वाली सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है।
बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली भी गुल हो गई। मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को भी मौसम में लगातार बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आगामी तीन-चार दिनों के दौरान कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के साथ के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।