{"_id":"662adc94d1831a9de709a9e4","slug":"traders-attitude-harsh-on-the-issue-of-wheat-lifting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-376237-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं उठान के मुद्दे पर व्यापारियों के तेवर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं उठान के मुद्दे पर व्यापारियों के तेवर तल्ख
Fri, 26 Apr 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत अनाज मंडी में गेहूं उठान कार्य की धीमी गति को मुद्दा बनाते हुए नाराज व्यापारियों ने आंदोलन करने का एलान किया है। उन्होंने वीरवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शुक्रवार को अनाज मंडी मेंं मांग के अनुरूप वाहन व मजदूरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो उठान को रोक दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर जाम लगाया जाएगा।
तल्ख तेवर दिखते हुए दोनों एसोसिएशनों ने अपने-अपने प्रधान, पदाधिकारियों और व्यापारियों की मौजूदगी मेंं सुनाया। बैठक में मुख्य रूप से आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सोहन लाल गुप्ता, उप प्रधान पवन कौलेखां, दूसरी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र ढूंढवा, रवींद्र शर्मा, प्रताप गुहणा, शमशेर खरक व जोरा सिंह मौजूद रहे।
नाराज व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि व्यवस्था इस कदर खराब है कि 12 अप्रैल को खरीदे गए गेहूं का अभी तक उठान नहीं हुआ। विवशता मेंं उन्हें बाहर जमीन किराये पर लेकर खरीद कार्य पूर्ण करना पड़ रहा है। हैफड व वेयर हाउस की दोनों सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदेे गए गेहूं का उठान जो एजेंसी कर रही है, उसके केवल एक दर्जन वाहन ही मंडी मेंं हैं। जल्दी उठान करवाने के लिए कुछ वाहन चालकोंं द्वारा पैसे की मांग की जाती है। देरी से उठान होने के कारण न केवल घटौती का संकट आएगा बल्कि खुले मेंं पड़ा गेहूं खराब होने की प्रबल आशंका है।
विज्ञापन
कलायत अनाज मंडी मेंं उस समय अधिकारियोंं और व्यापारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जब एसडीएम सत्यवान सिंह मान, हैफड़ जिला प्रबंधक कृष्ण श्योराण, प्रबंधक पिंकी बुरा, वेयर हाउस जिला प्रबंधक सुनीता चहल, प्रबंधक पवन कुमार व मार्केट कमेटी अरविंद श्योकंद अधिकारी मौके पर मौजूद थे। दूसरी ओर एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने 47 प्रतिशत उठान पूर्ण होने का दावा किया है।