फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traders and customers are grappling with traffic jams, parking and encroachment in Talai Bazaar.

Kaithal News: तलाई बाजार में जाम, पार्किंग और अतिक्रमण से जूझ रहे व्यापारी व ग्राहक

Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traders and customers are grappling with traffic jams, parking and encroachment in Talai Bazaar.
तलाई बाजार में आयोजित संवाद के दौरान समस्याएं रखते दुकानदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल तलाई बाजार इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। संकरी गलियां, बढ़ता अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या और सार्वजनिक शौचालय का अभाव दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायतें और मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने स्थायी पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सार्वजनिक शौचालय निर्माण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। भाई उदय सिंह किले के पास पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की भी मांग रखी गई, ताकि जाम से राहत मिल सके। इस अवसर पर करण बिंदलिश, प्रेम प्रकाश सीकरी, देस राज, मन्नी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग सुविधा नहीं होने से ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। वाहन खड़ा करने को लेकर कई बार दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस तक हो जाती है, जिससे समय की बर्बादी होती है। -पुनीत खुराना

सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं और बाहर से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

-बॉबी

यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। प्रशासन को नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।

-दीपक मक्कड़

मैं देख रहा हूं कि बाजार में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ लोगों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्तों पर कब्जा कर लिया है। प्रशासन कभी-कभार कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

-विक्की मदान

बाजार में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की है। सुबह से शाम तक वाहन फंसे रहते हैं। कई बार ग्राहक जाम देखकर बाजार में आने से भी बचते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को अपने वाहन काफी दूर खड़े करने पड़ते हैं।


-संजू मक्कड़

मैंने कई बार देखा है कि ऑटो चालक गलियों के अंदर तक प्रवेश कर जाते हैं और बीच रास्ते में सवारी बैठाने लगते हैं, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो जाता है। बाजार में ऑटो के प्रवेश को नियंत्रित किया जाना चाहिए। -हैप्पी सीकरी, प्रधान, तलाई बाजार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed