{"_id":"68f2908b3be9700c880212f4","slug":"tractor-trolley-accident-near-neem-wala-driver-narrowly-escapes-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139503-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नीम वाला के पास ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नीम वाला के पास ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त चालक बाल-बाल बचा
Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नीम वाला गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा धान के छिलकों से भरी ट्राली का एक्सल टूटने के कारण हुआ। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक करम सिंह सुरक्षित बच गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैथल से धान के छिलके लेकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली पानीपत स्थित पोल्ट्री फार्म जा रहा था। गांव नीम वाला मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया, जिससे ट्राली नियंत्रण खोकर सड़क किनारे खड़े सफेद पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली में भरा धान सड़क किनारे बिखर गया। हादसे से ट्रैक्टर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
दुर्घटना में बाल-बाल करम सिंह ने बताया कि दूसरे ट्रैक्टर की व्यवस्था कर धान लोड करवाया जाएगा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए एजेंसी भेजा जाएगा। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। संवाद