{"_id":"65722245a3695255b8041fe6","slug":"tractor-crushes-motorcyclist-death-kaithal-news-c-18-1-knl1004-278997-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौत
Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पाई में शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहे चालक ने मोटरसाइकिल पर बैठे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव कंदखेडी निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रामसा पट्टी पाई में संजय के खेतों में नेट हाउस लगाने का काम करता है। बुधवार को बिजनौर के गांव मुजाहिदपुर हरगनपुर निवासी उसका बहनोई दिनेश (40) उसके साथ बिजेंद्र की मोटरसाइकिल पर पाई गांव में सिसमोर रोड पर बने खोखा से फल लेने गया था।
वह मोटरसाइकिल से उतरकर फल वाले के पास चला गया और उसका बहनोई दिनेश मोटरसाइकिल पर बैठा था। रात सवा बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर को टेढ़ा-मेढ़ा चलता आ रहा था। ट्रैक्टर पर एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल पर बैठे उसके बहनोई को टक्कर मारी और उसके ऊपर से ट्रैक्टर निकाल दिया। चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह स्कूल की दीवार तोड़ कर अंदर चला गया। मौका पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम जोगिंद्र उर्फ जिंद्र पुत्र कुडा राम वासी दासू पट्टी पाई बतलाया। ट्रैक्टर चालक व उसके साथी सुरेंद्र उपनाम सलिंद्र पुत्र भल्ला ने शराब पी हुई थी। उसने भाग कर दिनेश को संभाला। बहनोई के मुंह से खून निकल
रहा था।
उसने बतायाकि दिनेश को एंबुलेंस में लेकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मामले में जांच अधिकारी अयूब खान ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क हादसों में दो व्यिक्त घायल
कैथल। शहर के पार्क रोड पर रोटरी क्लब के निकट हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सुभाष नगर खुराना रोड कैथल निवासी जगदीश ने शहर थाना में दी गई शिकायत में लगाया है कि तीन दिसंबर को जब उसका भाई अनिल कुमार स्कूटी पर सवार होकर पार्क रोड रोटरी क्लब के निकट से गुजर रहा था तो राहुल नामक व्यक्ति ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में राजेंद्र कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उसका नाना इंद्र सिंह दिल्लोवाली गांव के निकट से गुजर रहा था तो एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।