Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Top district officials will inspect the cleaning work of drains and nullahs.

Kaithal News: जिले के आला अधिकारी करेंगे ड्रेनों और नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Top district officials will inspect the cleaning work of drains and nullahs.
डीसी अपराजिता बैठक लेते हुए। डीआईपीआरओ
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि मानसून से पहले जिले के सभी अधिकारी उन्हें आवंटित किए गए क्षेत्र में ड्रेनों, नालों, नालियों की सफाई के कार्य का निरीक्षण करें और मंगलवार तक इस संबंध में रिपोर्ट दें। साथ ही सभी अलग-अलग विभागों के अधिकारी मानसून शुरू होने से पहले निर्धारित अवधि में अपने-अपने विभाग से संबंधित ड्रेनों, नाले और नालियों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त अपराजिता वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थीं। बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से मानसून सीजन की तैयारियों के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए। राज्यस्तरीय वीसी में उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में कैथल में ड्रेनों, नाले-नालियों की सफाई के लिए हुए कार्य की सराहना की गई। राज्यस्तरीय वीसी के बाद बैठक के दौरान डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हांसी-बुटाना नहर और सरोला साइफन सहित अन्य नहरों एवं ड्रेनों की सफाई के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई स्थानों पर नालों की सफाई के दौरान निकाला गया कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिया जाता है जिससे वह दोबारा नालों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करता है। ऐसे में निकाले गए कचरे का उचित निस्तारण निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने सिंचाई, स्थानीय निकाय, जनस्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों से उपलब्ध किश्तियों, पंप हाउस, पाइपलाइन तथा बाढ़ नियंत्रण उपकरणों की स्थिति व संख्या के लिए भी आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि ये उपकरण चालू हालत में हों। बारिश के मौसम में जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और बरसात शुरू होने से पहले आवश्यक उपकरण, मशीनरी और संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला नगरायुक्त कपिल शर्मा, ईओ एचएसवीपी वकील अहमद, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता नीरज शर्मा, ईओ नगर परिषद कैथल संदीप सोलंकी सहित जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीसी अपराजिता बैठक लेते हुए। डीआईपीआरओ

डीसी अपराजिता बैठक लेते हुए। डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed