फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   too krpa kar baaba, keertan karaoonga..

Kaithal News: तू कृपा कर बाबा, कीर्तन कराऊंगा...पर थिरके भक्त

Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
too krpa kar baaba, keertan karaoonga..
सीवन। श्री बाबा श्याम परिवार की ओर से रामलीला मैदान में विशाल संकीर्तन व भंडारा लगाया। संकीर्तन में शुभम गोयल ने द्वारा गाए गए भजन ‘तू कृपा कर बाबा, कीर्तन कराऊंगा, कीर्तन कराऊं ऐसा, इतिहास बना दूंगा...’ ने श्याम प्रेमियों को थिकरने पर मजबूर कर दिया। वहीं, जीत कामरा, राम कुमार नंदु सहित अन्य भजन गायकों ने भी अपने भजन प्रस्तुत किए। इन पर जमकर तालियां बजीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में मास्टर राम नाथ चुटानी, प्रशांत आनंद, विनोद शर्मा, राजीव शर्मा बिट्टू, राजन मेहता मुख्यातिथि रहे। सभी ने संकीर्तन में ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संकीर्तन में मंच संचालक मांगे राम शर्मा सीवन ने किया। मुख्यातिथियों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए, क्योंकि इस प्रकार के आयोजनों में समाज के सभी वर्ग एक ही स्थान पर एकत्रित होते हैं। इससे आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।
विज्ञापन

अतिथियों ने श्री बाबा श्याम परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। समिति के संरक्षक बलविंद्र जांगडा सीवन, प्रधान संजय कंसल, सोनू सैनी, संजय गुप्ता, नीरज कंसल, विक्की ग्रोवर ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्ण वधवा, काका बंसल, मनोज गिरधर, नीरज बंसल, नरेश आहुजा, युवराज जांगड़ा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed