फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tomorrow is the last date to apply for ITI

Kaithal News: आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि कल

Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last date to apply for ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने मेरिट सूची और सीट अलॉटमेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में अब अंतिम तिथि के आगे बढ़ने की संभावना नहीं दिखती है।

राजकीय आईटीआई कैथल बना प्रदेश में दूसरे नंबर का संस्थान ः आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में राजकीय आईटीआई कैथल प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर है। वहीं, महिला आईटीआई भी युवतियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। यहां सुबह से शाम तक छात्राएं लगातार फार्म भरने आ रही हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हुई थी। पहले चरण में 20 जून तक आवेदन लिए गए। युवाओं की अधिक रुचि को देखते हुए विभाग ने 21 से 27 जून तक आवेदन की अवधि बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 आईटीआई में 5000 सीटों पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया ः जिले में कुल 18 आईटीआई (9 राजकीय व 9 निजी) संस्थान हैं, जिनमें करीब 5000 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। अकेले कैथल आईटीआई में 1250 सीटों के लिए 7418 आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं।

अग्निवीर योजना व सरकारी नौकरियों में बढ़ा आईटीआई का आकर्षण ः इस वर्ष युवाओं में आईटीआई को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अग्निवीर योजना में आईटीआई पास अभ्यर्थियों को 5 अंकों का अतिरिक्त वेटेज दिया जा रहा है। इसके अलावा सेना, रेलवे जैसी सरकारी भर्तियों में भी आईटीआई धारकों को प्राथमिकता दी जाती है।


आईटीआई में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पूरी मेरिट शृंखला और दाखिला कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी होगी। - सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल

काउंसलिंग व मेरिट शेड्यूल इस प्रकार रहेगा

पहला चरण

n
3 जुलाई : पहली मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट जारी

n
3, 5 व 7 जुलाई : दस्तावेजों की फिजिकल वेरिफिकेशन

n
8 : फीस जमा करने की अंतिम तिथि

दूसरा चरण

n
9 जुलाई : खाली सीटों की सूची जारी

n
9-10 जुलाई : ट्रेड परिवर्तन की सुविधा

n
11 जुलाई : दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

n
11, 12 व 14 जुलाई : दस्तावेज़ सत्यापन

n
15 : फीस जमा करने की अंतिम तिथि

तीसरा चरण

n
16 : तीसरे चरण की खाली सीटें जारी

n
16-19 : ट्रेड में परिवर्तन की सुविधा

n
22 जुलाई : तीसरी मेरिट सूची जारी

n
26 जुलाई तक : दस्तावेजों की जांच

n
27 तक: फीस जमा करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed