{"_id":"64e11d3ea17fe1748d0c0694","slug":"tomato-prices-fell-people-got-relief-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3428-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टमाटर के दाम गिरे, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टमाटर के दाम गिरे, लोगों को मिली राहत
Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
सीवन। पिछले दिनों में जिस प्रकार से टमाटर के दामों में इजाफा हुआ था। उसी तर्ज पर अब टमाटरों के दामों में गिरावट आने लगी है। जो टमाटर कुछ दिन पहले 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा था, अब वह रेहड़ी पर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता नजर आया।
टमाटर के दाम एकाएक बढ़ने से तमाम लोगों ने तो सब्जी में इसका इस्तेमाल तक बंद कर दिया था। अब फिर से दाम गिरने से वे भी इसे खरीदने के लिए लालयित दिखे। टमाटर के दाम कम होने से उन्होंने राहत की सांस ली है। आज से छह दिन पहले सोमवार को सीवन में एक रेहड़ी पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलो के दाम से बिक रहे थे और अब शनिवार को टमाटर के दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गए, जिसे खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े।