Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   toll free number

सीएम परिवार समृद्धि योजना की जानकारी को दिया गया टोल फ्री नंबर मिलता है वोडाफोन केयर पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
toll free number
toll free number - फोटो : Kaithal
हैलो...वेलकम टू वोडोफोन। मे आई हेप्पी टू हेल्प यू. प्रेस वन टू टॉक इन इंग्लिश, हिंदी के लिए दो दबाएं...। और शुरू हो जाती है वोडाफोन मोबाइल कंपनी की सेवाओं के बारे में बिना खत्म होने वाली कैसेट। ये बातें वोडाफोन के कस्टमर केयर में फोन करने पर नहीं बल्कि हरियाणा सरकार द्वारा 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शुरू की गई परिवार समृद्धि योजना के तहत बनकर तैयार हुए कार्ड के ऊपर प्रकाशित नंबर पर कॉल करने पर सुनाई दे रही हैं। जहां कॉल करके लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं योजना के तहत जिस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। वह दो दिन से करीब - करीब बंद पड़ी थी। बुधवार को चली है। उसकी स्पीड़ भी काफी धीमी है। योजना में कई तरह की ओर भी परेशानियां लोगों को आ रही हैं।
विज्ञापन

येहै मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना
योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार के खाते में 6 हजार रुपये की राशि सरकार दी जा रही है। जिसमें से सरकार की प्रधानमंत्री बीमा योजना, की योजनाओं के तहत प्रीमियम की राशि व्यक्ति की ओर से हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही है। बची हुई राशि पात्र व्यक्ति के खाते में ही रहेगी। इस योजना के तहत आवेदन के लिए सभी सीएसी, अटल सेवा केंद्रों पर आवेदन किया जा रहा है।
विज्ञापन

साइट बंद हुई तो कस्टमर केयर की पड़ी जरुरत
सीएससी संचालक जयपाल का कहना है कि दो दिनों से वे मुख्यमंत्री परिवार योजना के तहत लोगों के फार्म भरने का प्रयास कर रहे हैं। जो साइट दो दिनों से बंद थी। बुधवार को यह पाई है। अभी भी सरवर काफी स्लो है। समस्या के समाधान के लिए आला अधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन जब कार्ड बनकर सामने आता है तो उस पर अंकित फोन मिलता है वोडाफोन में:-1800-123-4567 मोबाइल नंबर टोलफ्री अंकित हुआ निकल रहा है योजना के तहत बने हुए कार्ड पर। जब इस नंबर पर कॉल की जाती है तो वोडाफोन कस्टमर केयर की सेवाओं का गुणगान शुरू हो जाता है। जिस कारण लोग परेशान हैं।
गांव रसूलपुर निवासी रानी देवी, पवन कुमार, दर्शना देवी, सुनील कुमार, राजू सहित कई अन्य लोगों को योजना के तहत अपना फार्म भरवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कइयों को एक से ज्यादा बार चक्कर भी काटने पड़े। जिसका कारण इसकी साइट का स्लो होना है।
मोबाइल नंबर भी बना परेशानी
योजना में आधार कार्ड बनवाते समय जो मोबाइल नंबर दिया गया था। उसी नंबर पर ओटीपी जा रहा है। अब जिसके पास अपना पुराना नंबर नहीं है। या फिर उसे यह पता नहीं है कि उसने कौन सा मोबाइल नंबर आधार कार्ड बनवाते समय दिया था। उसे ढूंढने में परेशानी हो रही है। जिनके पुराने मोबाइल नंबर नहीं मिल रहे हैं। उन्हें योजना के तहत आवेदन में परेशानी आ रही है।

फैमिली आईडी भी सर्वर द्वारा नहीं उठाई जा रही:-योजना के तहत आवेदन करने के लिए फैमिली आईडी का होना जरुरी बताया जा रहा है। लेकिन जिस सर्वर पर यह आवेदन किए जा रहे हैं, उस सर्वर पर फैमिली आईडी का डाटा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिनकी नई फैमिली आईडी जनरेट की जा रही है, उनमें से कइयों में यह समस्या आ रही है कि सर्वर पहले से ही आईडी होने की सूचना देता है। जिस कारण ऐसे आवेदनकर्ता भी परेशान हैं।
इस संबंध में डीसी सुजान सिंह ने कहा कि....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed