फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Told to avoid intoxication to stay healthy

Kaithal News: स्वस्थ रहने के लिए नशे से परहेज बताया

Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Told to avoid intoxication to stay healthy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा में एंटी ड्रग कमेटी के चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन वीरवार भी जागरूकता संदेशों से भरा रहा। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तरी क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख सरदार जसवीर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दुश्मन देश, जो भारत को सैन्य या सामरिक रूप से नहीं हरा सकते, वे अब भारत के युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसा कर देश को भीतर से कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाकर नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा और नशा बेचने वालों को सख्ती से निपटना होगा। प्राचार्य डॉ. मनोज भांबू ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे आस-पास के स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


डॉ. अनुराधा जैद के साथ सायंकालीन सत्र में डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. सरिता, डॉ. अभिषेक गोयल और डॉ. अमित पाहवा भी मौजूद रहे। डॉ. अभिषेक गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, मंच संचालन प्रो. रूपाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed