फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Told about Vaisakhi by showcasing Punjabi culture

Kaithal News: पंजाबी संस्कृति का प्रदर्शन कर वैसाखी के बारे में बताया

Fri, 12 Apr 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Told about Vaisakhi by showcasing Punjabi culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व व डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती मनाई। स्कूल के किंडरगार्टन विंग को फसल के मौसम को दर्शाते हुए सजाया गया था। नौवीं कक्षा की छात्रा कनन सिंगला ने भाषण के माध्यम से डॉ. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रा कुंशल ने वैसाखी पर्व के के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जाट हाई स्कूल समिति के प्रशासक चंद्रशेखर सहारण, सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही व प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुबे सिंह मलिक, बीएड कॉलेज प्राचार्य दिनेश ढिल्लों, जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों को पंजाबी संस्कृति का प्रदर्शन कर त्योहार के महत्व के बारे में बताया। बारहवीं कक्षा की छात्राओं के भांगड़े ने ढोल की थाप और पंजाबी लोक संगीत के जोश को और भी बढ़ा दिया। किंडरगार्टन के बच्चे रंग-बिरंगे पंजाबी पारंपरिक परिधानों में सजे थे।
विज्ञापन


समारोह के पीछे का मकसद बच्चों को उनकी समृद्ध संस्कृति और विरासत से अवगत कराना था। संस्था के प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक वर्ग को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछ कर बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करते हुए बताया कि डॉ. भीम राव आंबेडकर का देश के संविधान निर्माण में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आधुनिक भारत के प्रमुख विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। कक्षा पांचवीं और नौवीं की छात्राओं ने रंगारंग भांगड़ा व समूह गीत प्रस्तुत किया।

नन्हें बच्चों का जोश वाकई में काबिले तारीफ था। नर्सरी से दूसरी कक्षा के छात्रों ने भी पंजाबी गीतों की धुन पर खूब नृत्य प्रस्तुतीकरण किया। मंच संचालन की भूमिका दसवीं कक्षा की छात्रा भावना और साइना ने बखूबी निभाई। विद्यार्थियों की तैयारी शिवाली गोयल और कुसुमलता की देखरेख में हुई।


प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने पर नए सत्र में सभी छात्रों का स्वागत किया और छात्रों की भागीदारी की सराहना की। अंत में कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे छात्रों और वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की और छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूरा कार्यक्रम लाइव चलाया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed