फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last day of registration for admission in colleges

कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of registration for admission in colleges
Today is the last day of registration for admission in colleges - फोटो : Kaithal
जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने वीरवार दो सितंबर को पंजीकरण के लिए अंतिम दिन निर्धारित किया है। उसके बाद आवेदक किसी भी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण नहीं करवा सकेंगे। कॉलेजों में 4 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच का कार्य होगा। चार दिन के अंतराल के बाद कॉलेजों में 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम में अब तक 280 व बीएससी नॉन मेडिकल में 301 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा बीए में अंग्रेजी ऑनर्स में 187, बीसीए में 166, बीबीए में 115, बीए में 373 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी मेडिकल में 83, बीएएमसी में 45 व बीटीएम में 46 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज के विभिन्न संकायों में 2275 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीए में 1672, बीए सांयकालीन सत्र में 26, बीएएमसी में 03, बीकॉम में 263, बीकॉम सांयकालीन सत्र में 8, बीसीए में 44, बीएससी मेडिकल में 63 व बीएससी नॉन मेडिकल में 196 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या महाविद्यालय चीका के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 1203 व बीएएमसी के लिए अब तक 71 छात्राओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। इनके अलावा बीकॉम के लिए 59, बीटीएम के लिए 45, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 34 व बीएससी मेडिकल के लिए अब तक 16 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 6122 आवेदक पंजीकरण करवा चुके हैं। बीकॉम में एडिड में 636, बीएससी नॉन मेडिकल में 511, बीसीए में 188, सायं कालीन बीए में 288, बीबीए में 141, बीएससी मेडिकल में 156, बीकॉम ऑनर्स में 74, बीवोक में 13 व बीकॉम टैक्स में 15 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed