फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last day for admission in ITI

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन

Sat, 31 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले भर के राजकीय आईटीआई में मिशन एडमिशन शुक्रवार को भी जारी रहा। दाखिले का शनिवार को अंतिम दिन होगा। कैथल के राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को 15 दाखिले किए गए। हालांकि सीट केवल 15 ही बची थी, लेकिन दाखिला लेने के लिए सैकड़ों युवा पहुंचे हुए थे।

सभी युवाओं की अब भी इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन पर ही निगाह टिकी हुई थी लेकिन इन कोर्सों में दाखिला पहले ही पूरा हो चुका था। ऐसे में अधिकतर युवाओं को दाखिला न मिल पाने के कारण उन्हें मन मायूस कर ही रहना पडा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन पिछले तीन माह से जारी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शुरुआती दौर में चार ऑनलाइन काउंसलिंग कम सीट अलाटमेंट जारी की थी। इनमें केवल 50 प्रतिशत सीट ही भर पाई थी। इसके बाद विभाग ने मैरिट के आधार पर आईटीआई स्तर पर दाखिले के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शेडयूल अनुसार ही सभी आईटीआई की अधिकतर सीट भर गई थी।यहां यह कहना जरूरी होगा कि प्राइवेट आईटीआई में फीस भारी भरकम होने के कारण अभी भी सीट खाली पडी हैं। युवाओं का पहला लक्ष्य सरकारी आईटीआई में दाखिला है।


यदि वहां पर दाखिला नहीं होगा तो ही प्राइवेट आईटीआई की राह देखी जा सकती है।

राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि जारी शैडयूल अनुसार 31 अगस्त को दाखिले की अंतिम तिथि है। आईटीआई में जो भी सीट रिक्त बची हैं, उन पर युवा व युवतियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed