फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   To avoid obesity, take food according to season

Kaithal News: मोटापा से बचने के लिए ऋतु अनुसार ग्रहण करें भोजन

Sun, 14 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
To avoid obesity, take food according to season
गुहला-चीका। वृंदावन पार्क में शनिवार को भारतीय योग संस्थान चीका जिला इकाई का मोटापा रोग निवारण योग शिविर लगा। इसमें साधकों को समझाया गया कि हमें मोटापे से बचने के लिए ऋतु के अनुसार ही आहार लेना चाहिए। बताया गया कि इंसान को होने वाली अधिकतर बीमारियों की वजह मोटापा बनता है इसलिए इसे कम करने के लिए हमें तला हुए भोजन ग्रहण करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

पांच दिवसीय शिविर का दूसरे दिन ब्लॉक समिति चीका के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा ने शुभांरभ किया। इसमें 200 अधिक साधकों ने भाग लिया। मुख्यातिथि नेत्रपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी और गृहणियां सभी को किसी ना किसी प्रकार से तनाव रहता है। उन्होंने कहा कि इस तनाव से बचने के लिए योग सबसे उत्तम साधन है। शिविर में पहले अनूप गोयल ने पादचालन, साइकलिंग व झूला जैसी सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने ओम की ध्वनि व गायत्री मंत्र का जाप करवाते हुए बताया कि इनके करने से हमारा मन शांत होता है। योग शिक्षक प्रेम गर्ग ने अर्धचक्रासन, कटिचालन व त्रिकोण आसन का अभ्यास करवा उसके लाभ बताए। केवल जिंदल ने साधकों को कोण आसन व चक्की आसन का अभ्यास करवाया। रविंद्र बोबी व दीपक सिंगला ने मंडूकआसन, उष्ट्रानआसन, भुजंगआसन व अर्ध भुजंगआसन का अभ्यास करवाते हुए इनके लाभ बताए। अमित महाजन ने पादउतान आसन व पादचक्रासन का अभ्यास करवाने के साथ साथ आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed