{"_id":"67cb565cfe4e446f310695a9","slug":"titram-police-seized-a-truck-full-of-cattle-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597273-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तितरम पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तितरम पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक किया जब्त
Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तितरम पुलिस व गोरक्षक दल ने नाकाबंदी कर गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा है। इसमें 15 से अधिक गोवंश को अमानवीय तरीके से भरा गया था। कई पशुओं की हालत खराब दिख रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक सहित चार आरोपियों को जावेद, परवेश, अब्दुल गफ्फार और रज्जाक मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
बीती रात वीरवार करीब दो बजे पुलिस को तितरम के पास एक संदिग्ध ट्रक और उसके आगे चल रही पायलट कार दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोरक्षकों के साथ मिलकर ट्रक व इसको पायलट कर रही गाड़ी को रोका। गोरक्षा दल हरियाणा व पंजाब की टीम में कैथल जिला अध्यक्ष बलकार सिंह,
उपाध्यक्ष पवन मान, मंत्री हरपाल, महामंत्री कबीर, मीडिया प्रभारी डॉ. पवन पाली, अनिल, फौजी, राकेश, हनी व अन्य साथी मौजूद रहे।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक में गोवंश को बड़ी ही अमानवीय तरीके से भरा गया था। कई पशु घायल तक हो गए थे। तितरम पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।