{"_id":"6ab2cf032dcfc8505a020e37","slug":"chhatra-bharati-secured-the-third-position-at-the-block-level-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155497-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्लॉक स्तर पर छात्रा भारती ने प्राप्त किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्लॉक स्तर पर छात्रा भारती ने प्राप्त किया तीसरा स्थान
विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। संवाद
Link Copied
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में शहीदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं विभिन्न अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश के अमर शहीदों को नमन करते हुए भाषण प्रतियोगिता, रागनी प्रतियोगिता, ड्राइंग और कविता पाठ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार ने एक विशेष उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रा भारती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अपने संदेश में कहा हमारे वीर शहीदों का जीवन त्याग, निष्ठा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश के नवनिर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्य और देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।