फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tiranga Yatra taken out in Sewan, patriotism surged

Kaithal News: सीवन में निकाली तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्र प्रेम

Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in Sewan, patriotism surged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में बुधवार को देशभक्ति की एक अविस्मरणीय छटा उस समय देखने को मिली जब ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खंड कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और चौकों से होती हुई गुजरी, और समूचा नगर देशप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।

यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने किया, जिन्होंने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।
विज्ञापन


भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, महिला मोर्चा सीवन की मंडल अध्यक्षा कृष्णा कश्यप, आईटी सैल के जिला प्रधान बलविंद्र जांगड़ा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व इस तिरंगा यात्रा के संयोजक संजय सैनी व पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मुंजाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों की वीरता और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान भारत माता की जय, जय हिंद, वीर जवान अमर रहें जैसे ओजस्वी नारों से नगर की फिजा देशभक्ति से भर उठी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति गीतों के साथ इस यात्रा में भाग लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पवन डोहर, सुभाष, बालकृष्ण मोरे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर वीरों को सम्मान और श्रद्धा अर्पित की।


पूंडरी में आज तिरंगा यात्रा ः भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम एवं ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में 22 मई को पूंडरी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की अगुवाई विधायक सतपाल जांबा करेंगे। यात्रा सुबह 8:30 बजे पूंडरी इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होगी और फतेहपुर देवी मंदिर में समाप्त होगी। यह जानकारी पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के निजी सचिव अरुण ने दी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर भारतीय सेना को सलाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed