{"_id":"67f573dbd8bdb4a2ac01ccdf","slug":"tips-for-success-in-competitive-exams-kaithal-news-c-18-1-knl1004-620228-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के दिए टिप्स
Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के वाणिज्य विभाग की ओर से ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी योग्यता को समझते हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का सूत्र रहा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए गए।
प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि यह व्याख्यान मौजूदा समझौता ज्ञापन के तहत डीएवी काॅलेज पिहोवा, गुरु नानक खालसा काॅलेज करनाल, एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल व गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट पिहोवा के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस व्याख्यान की मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग गवर्नमेंट महिला काॅलेज पलवल से डाॅ. मीनाक्षी रही। डा.मीनाक्षी ने अपने व्याख्यान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच,आत्म-विश्वास, नियमित अभ्यास और मानसिक व शारीरिक संतुलन पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कई उपयोगी रणनीतियां सुझाई जैसे ग्रोथ माइंडसेट अपनाना एवं चुनौतियों को अवसर के रूप में देखना। स्मार्ट अध्ययन तकनीक में पोमोडोरो तकनीक, विजुअल एड्स और कोर्नेल नोट्स सिस्टम का प्रयोग करना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन के लिए माक टेस्ट देना एवं पिछली परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना अति आवश्यक है। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु नींद, योग,ध्यान,पौष्टिक आहार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक का सदुपयोग कर अध्ययन को और भी प्रभावी बनाना जैसे शैक्षिक ऐप्स व आनलाइन गु्रप्स का उपयोग।
डाॅ. ने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्म-संवाद, सफलता की कल्पना और कृतज्ञता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। व्याख्यान के अंत में डाॅ. मीनाक्षी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर दिन को नई ऊर्जा के साथ आरंभ करें और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने की।