फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Till now 405 admissions have been done in ITI Kaithal

Kaithal News: अब तक आईटीआई कैथल में हुए 405 दाखिले

Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Till now 405 admissions have been done in ITI Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई दूसरी मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट पर बुधवार को दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। बुधवार तक कैथल के आईटीआई में 405 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। बुधवार को 65 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके साथ ही कैथल की महिला आईटीआई में भी छात्राओं का दाखिले को लेकर तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन आठ जून से शुरू हो गया था। आठ से 25 जून तक आनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे। जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं, जिनमें करीब पांच हजार सीटों पर दाखिला किया जाना है। यदि कैथल के आईटीआई की बात की जाए तो यह संस्थान में ऑनलाइन आवेदन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। विभाग द्वारा 28 जून को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें तीन जुलाई तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन


12 जुलाई तक करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन

पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट की गई हैं तो वे 12 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को आनलाइन पोर्टल पर ही 13 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे उनकी सीट अपने आप ही रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली दूसरी सूची में 337 सीट अलाट की गई हैं। सीट अलाट किए गए विद्यार्थी 12 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित करवाते हुए दाखिला ले सकते हैं तथा 13 तक फीस जमा करवा सकते हैं। यदि कोई विद्यार्थी सीट अलाट होने पर दाखिला नहीं लेता तो उसकी सीट रद्द समझी जाएगी। -सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed