{"_id":"684f3de0da8bcb2c48001784","slug":"tightening-grip-on-illegal-liquor-smugglers-two-youths-arrested-with-1138-bottles-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133433-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, 1138 बोतल सहित दो युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, 1138 बोतल सहित दो युवक काबू
Mon, 16 Jun 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग मामलों में शराब की 1138 बोतलों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम को एक गुप्त सूचना मिली की भाणा में पिछले वर्ष का शराब ठेका सुरेन्द्र एंड कंपनीने लिया हुआ था। जिसमें भाणा निवासी प्रवेश व महीपाल पार्टनर थे । इस साल 2025-26 के लिए इनको ठेका नहीं मिला है। इसलिए प्रवेश व महीपाल ने अपने ठेके रखी हुई शराब को अवैध तौर पर छिपाकर रखा हुआ है। प्रवेश ने अवैध शराब को करोड़ा रोड़ भाणा पर एक ठेका पर लिए हुए खेत के कोठा में रखा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए करोड़ा रोड़ भाणा स्थित एक खेत कोठा पर दबिश देकर खेत कोठा के सामने चारपाई पर सो रहे युवक भाणा निवासी प्रवेश को काबू कर लिया गया। जांच दौरान खेत कोठा से 156 बोतल अंग्रेजी शराब व 804 बोतल बीयर सहित कुल 960 बोतल शराब बरामद हुई। जो उपरोक्त शराब बारे प्रवेश कोई दस्तावेज व परमिट नहीं दिखा सका आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी को एसएसआई सुभाष चंद ने गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार व एसपीओ कुलविंद्र सिंह की टीम ने एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव चाबा स्थित एक शराब ठेका पर दबिश देकर बिना कोई लाइसेंस व परमिट के शराब बेच रहे आरोपी समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी सतनाम सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 142 बोतल देशी, 12 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 24 बोतल बीयर सहित 178 बोतल शराब बरामद हुई।