{"_id":"66aaceed6b9a99e36101f088","slug":"three-youths-injured-in-two-road-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-443081-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल
Thu, 01 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव मरोड़ी पंजाब निवासी दर्शन कौर ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 28 जुलाई को रात करीब आठ बजे उसका दामाद महल सिंह चीका से मजदूरी करके मोटरसाइकिल पर मरोड़ी वापस आ रहा था। जब वह गांव श्यो माजरा के पास पहुंचा तो हरविंद्र नाम के मोटरसाइकिल चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके दामाद को टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव बिरथेबाहरी निवासी गुरजीत सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 25 जुलाई को रात करीब आठ बजे वह अपने जानकार गुरतेज सिंह के साथ बाइक पर गांव के मुख्य मार्ग से जा रहा था। वहां अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर, थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।