{"_id":"64ea57a36c7d2d0a820ec1d4","slug":"three-special-companies-of-district-police-shooter-team-formed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-205437-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला पुलिस की तीन विशेष कंपनियां, शूटर टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला पुलिस की तीन विशेष कंपनियां, शूटर टीम गठित
Sun, 27 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस ने तीन विशेष कंपनियों का गठन किया है। ये कंपनियां भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था ड्यूटी या अन्य प्रकार की जरूरत के दौरान कार्य करेंगी। कंपनियों में दो पुरुष कंपनी, एक
महिला कंपनी के अलावा एक शूटर टीम बनाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस लाइन में कैथल के सभी कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को एसपी ने ड्यूटी के संबंध में सभी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि अगर जिले में कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत आती है तो ये पुलिस बल किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी।
एसपी ने बताया कि यदि कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की की कोशिश करते हैं तो उनके साथ कानूनी कार्रवाई के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह, डीएसपी गुहला सुनील कुमार, एसपी प्रवाचक एएसआई तरशेम, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई सतपाल सिंह, सीडीआई एचसी अजय कुमार, ओएचसी राजेश कुम आदि मौजूद रहे।