फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three roads to be carpeted

रबड़ से बनेंगी शहर की तीन सड़कें, दो करोड़ होंगे खर्च

Tue, 29 Jul 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 29 Jul 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
 कैथल। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली तीन बड़ी सड़कों को रबड़ से बनाया जाएगा। इस कार्य पर दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। करीब दो किलोमीटर इन सड़कों पर शहर के दर्जन भर बाजार और प्रमुख चौक शामिल हैं। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में परिषद की हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बैठक में फायर ब्रिगेड के लिए ठेका छोड़ने, स्ट्रीट लाइटों, सबमर्सिबल पंप लगाए जाने जैसे कार्यों को भी मंजूरी दी गई।

इन तीन सड़कों का होगा कायाकल्प
नगर परिषद के अनुसार, महेश चौक से लेकर रेलवे गेट तक की सड़क, रेलवे गेट से कबूतर चौक तक एवं शहीद भगत सिंह चौक से लेकर चंदाना गेट तक की सड़क को रबड़ से बनाया जाएगा। ये सड़कें वाटर प्रूफ होंगी। इनकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च आएगी। शीघ्र ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर छोड़ दिया जाएगा। सीसी की सड़क के ऊपर ही इसका निर्माण होगा। परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


यहां यहां के लोगों को फायदा
महेश चौक से शुरू होकर छात्रावास रोड, वृद्ध केदार रोड, रेलवे गेट, निरवानिया बिल्डिंग, शहीद भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, काठ मंडी, छोटी मंडी, अशोक सिनेमा रोड, सदर बाजार से लेकर चंदाना गेट तक जाने वाले लोगों को फायदा होगा। यहां जिले भर से हर रोज करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। हजारों की संख्या मेें लोग यहां आकर खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य कार्यों को दी मंजूरी
नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में करीब 21 पार्षदों ने भाग लिया तथा पारित किए गए प्रस्तावों पर सहमति जताई। इसके अलावा छह पार्षदों द्वारा फोन पर ही एजेंडे पर सहमति देने की जानकारी परिषद द्वारा दी गई है। इस बैठक में फायर ब्रिगेड के लिए ठेका छोड़े जाने, स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने, सबमर्सिबल पंप लगाए जाने पर भी विचार हुआ।

कोट
शहर में इन सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ठाकुर लाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed